Friday, July 5, 2024
HomeDelhiकल्पना सोरेन को CM केजरीवाल ने किया फोन, जानिए क्या हुई बातचीत?

कल्पना सोरेन को CM केजरीवाल ने किया फोन, जानिए क्या हुई बातचीत?

India News(इंडिया न्यूज़),Arvind Kejriwal : दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से फोन पर बात की है। सामने आई जानकारी के अनुसार, सीएम ने सोरेन परिवार को अपना समर्थन दिया है।

बता दें, जमीन पर अवैध कब्जा करने से संबंधित एक मामले में बीते 31 जनवरी को पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीँ, दिल्ली सीएम केजरीवाल भी एक्साइज पॉलिसी के मामले में ईडी की रडार पर हैं। ऐसे में उन्होंने ED की पूछताछ का सामने कर रहे हेमंत सोरेन के परिवार को अपना समर्थन जताया है।

जानिए दोनों क्या बोले?

बातचीत के बाद कल्पना सोरेन ने एक्स पर पोस्ट किया, आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद से फोन पर बातचीत हुई। अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद कि इस घड़ी में वह झारखण्डी योद्धा हेमंत सोरेन और झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) परिवार के साथ हैं।

केंद्र सरकार और भजपा का षड्यंत्र आज पूरा देश देख रहा है। झारखंड के साथ-साथ दिल्ली एवं अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में कैसे लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है, यह देख हर कोई क्षुब्ध है। केंद्र सरकार और BJP के इस षड्यंत्र का हमें मिलकर मुकाबला करना है।

CM केजरीवाल ने लिखा?

वहीं, सीएम केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, कल्पना जी, हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पूरी तरह खड़े हैं। पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है। किस तरह वे BJP के जुल्मों का सामना कर रहे हैं। आज अगर वो बीजेपी के साथ चले जाते तो उन्हें जेल ना होती। लेकिन उन्होंने सच्चाई का पथ नहीं छोड़ा। उन्हें सलाम!

ये भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular