Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi: AAP की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में केजरीवाल सरकार में कानून...

Delhi: AAP की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi: केजरीवाल सरकार की फिर से मुसीबत बढ़ गयी है। सफदरजंग मंदिर विध्वंस मामले में सोमनाथ भारती के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की गई।

कौन हैं सोमनाथ भारती?

बता दे कि सोमनाथ भारती दिल्ली सरकार के पूर्व कानून, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वह दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। सोमनाथ भारती आईआईटी दिल्ली पूर्व छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीनेट के पूर्व सदस्य हैं। सोमनाथ भारती ने 1997 में आईआईटी दिल्ली से एमएससी की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में भी वकालत की।

केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री बने

2013 में सोमनाथ भारती ने AAP के टिकट पर मालवीय नगर से चुनाव लड़ा और विधायक बने। वह केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री बने। इस दौरान उन्होंने अदालती कार्यवाही में पारदर्शिता लाने के लिए ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग समेत 19 बड़े सुधार पेश किए। उन्होंने 2015 और 2020 में भी मालवीय नगर से जीत हासिल की।

सोमनाथ भारती के पास कितनी संपत्ति है?

सोमनाथ भारती के पास 1 करोड़ 42 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति हैं।भारती के पास करीब 2.5 लाख रुपये की हुंडई कार है। इसके अलावा उनके पास 29 लाख रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी भी है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular