होम / Delhi: दिल्ली के डॉक्टरों का कमाल! आदमी को लगा दिए महिला के हाथ, अब कर पाएगा सारे काम

Delhi: दिल्ली के डॉक्टरों का कमाल! आदमी को लगा दिए महिला के हाथ, अब कर पाएगा सारे काम

• LAST UPDATED : March 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज़)Delhi, Delhi News: राजधानी दिल्ली स्थित दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल की दुनिया में बहुत बड़ा चमत्कार हुआ है। इस अस्पताल में देश का पहला सफल हैंड ट्रांसप्लांट किया गया। इससे दिल्ली में रहने वाले एक पेंटर को नए ‘हाथ’ मिल गए हैं। अब वह दोबारा अपने ब्रश को पकड़कर पेंटिंग कर पाएगा।

ट्रेन हादसे में शख्स ने गंवा दिए थे हाथ

दरअसल, 45 वर्षीय इस शख्स ने 2020 में एक दुखद ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों हाथ खो दिए थे. इसके बाद से ही उसे रोजाना के काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पेंटर आर्थिक रुप से काफी कमजोर था और उसने बेहतर जीवन जीने की सारी उम्मीदें खो दी थी। हालाँकि, डॉक्टरों द्वारा किये गए कई घंटों की मेहनत और एक महिला के अंगदान की वजह से पेंटर की नई जिंदगी का रास्ता निकल गया।

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सफलता डेंस हैंड ट्रांसप्लांट के बाद अब पेंटर फिर से अपनी कलाकारी दिखाने लगा। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

महिला के अंगदान से निकला रास्ता

डॉक्टरों ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के एक प्रमुख स्कूल की पूर्व प्रशासनिक प्रमुख मीना मेहता को ब्रेन-डेड घोषित कर दिया गया। उन्होंने इस व्यक्ति की मदद की। मीना मेहता ने अपनी मृत्यु के बाद अपने अंग दान करने की शपथ ली थी। इसकी वजह से उनकी किडनी, लीवर और कॉर्निया ने तीन अन्य लोगों की जान बचाई है। उनके हाथों ने इस पेंटर के सपनों को फिर से उड़ान दी है, जो अपने हाथों को खोने के कारण खुद को असहाय महसूस करने लगा था।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox