होम / Delhi Crime: दिल्ली में बाइकर्स का हुड़दंग, 28 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली में बाइकर्स का हुड़दंग, 28 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : April 18, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Delhi Crime: नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देर रात दो पहिया वाहन चालकों के समूह ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने देर रात सड़कों पर हुड़दंग मचाकर जमकर धमाल किया।हम आपको बता दें कि पुलिस ने 28 दो पहिया वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके 28 दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिए गए। दिल्ली में अक्सर ऐसी वीडियो लोग वायरल होने के लिए बनाते है| पर इस केस की बात थोड़ी अलग है| यह कोई एक जाना या दो जने नहीं थे, बल्कि एक पूरा बाइकर्स का अपना गैंग था जिसने नियम उलंघन तो किये ही साथ ही साथ खूब हंगामा भी मचाया|

Delhi Crime: पुलिस ने लिया एक्शन

नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देर रात एक घटना सामने आई जिसमें दो पहिया वाहनों के समूह ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। वाहन चालकों ने हुड़दंग मचाते हुए रास्ते पर जमकर धमाल मचाया। पुलिस द्वारा आयोजित की गई एक गश्त के दौरान, पुलिस ने इस हलचल को नोट किया और समूह के 28 दो पहिया वाहन चालकों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही, उनकी 28 दोपहिया वाहन भी जब्त कर ली गई। संसद मार्ग पुलिस ने 24 दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और कर्तव्य पथ पुलिस ने चार दोपहिया चालकों को गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद, कड़ी कार्रवाई की जा रही है और सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Delhi Crime: साढ़े तीन बजे हुई थी ये वारदात 

नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि 17 अप्रैल को देर रात साढ़े तीन बजे नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पुलिसकर्मियों की गश्त के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया। वाहन चालक लापरवाही के साथ-साथ तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे। गश्ती दल ने इसकी जानकारी अन्य टीमों को दी और सभी टीमों ने समन्वय बनाकर सभी दो पहिया वाहन चालकों को पकड़ लिया। इसके बाद, पकड़े़ गए दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें संसद मार्ग थाना और कर्तव्य पथ थाना में आईपीसी की धारा 279 के तहत गिरफ्तार किया गया। वाहन चालकों के खिलाफ आगे की जांच जारी है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox