होम / Delhi Borewell Accident: 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे व्यक्ति की मौत, अस्पताल ले जाते वक़्त तोड़ दिया दम

Delhi Borewell Accident: 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे व्यक्ति की मौत, अस्पताल ले जाते वक़्त तोड़ दिया दम

• LAST UPDATED : March 10, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Borewell Accident:  दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके से एक भयानक हादसा सामने आया है। यहां बोरवेल में एक शख्स के गिरने की खबर सामने आई। तमाम प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। केशापुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फीट गहरा बोरवेल है। पुलिस का दावा है कि जो शख्स उसमें गिरा था वो एक चोर है। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस शक्स को बचाने के लिए मौके पर पहुंची थी। शख्स को बचाने का ऑपरेशन जारी था। ताजा जानकारी के अनुसार बोरवेल में गिरे व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दी है।

बोरवेल में गिरे व्यक्ति की मौत

वीर प्रताप के नेतृत्व में एनडीआरएफ के 37 जवान मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे थे दिल्ली में ट्रीटमेंट प्लांट के बोरवेल में गिरे शख्स को बाहर निकाल लिया गया। अस्पताल ले जाते वक्त शख्स की मौत हो गई। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा है कि बोरवेल में गिरने वाला शख्स बच्चा नहीं, युवक था। वह इसकी चपेट में कैसे आया, यह जांच का विषय है। उसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है।

सुबह से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन

दिल्ली फायर सर्विस के रवींद्र सिंह ने सुबह से ही उसे बचाने के लिए ऑपरेशन शुरु कर दिया था। बोरवेल के पास गड्ढा खोदा गया था और पाइप काटकर निकलने की बात करी थी। इसमें 6 से 7 घंटे का समय लगा। बड़ी जेसीबी भी बुलाई गई थी। पहले वाली जेसीबी छोटी थी। ताजा जानकारी के अनुसार बोरवेल में गिरे व्यक्ति की मौत हो गई है।

 

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox