Monday, May 20, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Crime: पिज्जा खिलाकर 7 माह का बच्चा किया चोरी, 4 गिरफ्तार

Delhi Crime: पिज्जा खिलाकर 7 माह का बच्चा किया चोरी, 4 गिरफ्तार

India News Delhi(इंडिया न्यूज़),Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली के पुर प्रहलादपुर इलाके से 7 महीने के बच्चा चोरी होने से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। इस घटना में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 4 लोगों को अरेस्ट किया है। साथ में बच्चे को भी उनके चंगुल से निकाल लिया। बताया गया कि इसके चलते बदमाशों ने दो बार बच्चे को बेचा था।

पिज्जा के बहाने 7 माह के बच्चा की चोरी

पुलिस डीसीपी के मुताबिक, 4 मई को एक महिला ने पुर प्रह्लादपुर थाने में जाकर बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात बाजार में दो महिलाओं से हुई थी। इनमें से एक की उम्र 35 और दूसरे की 22 साल थी। दोनों महिलाओं ने उसके बच्चों को पिज्जा खिलाने के लिए रेस्टोरेंट में ले गए। फिर वह अपने 7 महीने के बेटे को गोद में लेकर फल लेने के बहाने रेस्टोरेंट से बाहर आई और बच्चे को लेकर भाग गई।

इसके अलावा पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सात और नौ साल की दो भतीजियों और सात माह के बेटे के साथ बाजार से कुछ खरीदने निकली थी। तभी वो दोनों महिलाएं उनके पास आईं और बोलीं कि बच्चे भूखे लग रहे हैं, हम उन्हें पिज्जा खिलाएंगे। पिज्जा खाने के दौरान एक महिला अपने 7 महीने के बच्चे को गोद में लेकर फल खरीदने के बहाने बाहर चली गई। कुछ देर बाद दूसरी महिला किसी बहाने से भाग गई।

मामले में पुलिस का बयान

शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और 6 टीमें गठित कीं। पुलिस की दो टीमें आरोपियों के भागने के रूट को ट्रैक करने लगी। इसके अलावा मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया। ई-रिक्शा चालकों से बातचीत और सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ सुराग मिले। आरोपियों का पीछा करते हुए पुलिस की एक टीम फरीदाबाद के दयालबाग इलाके में पहुंच गई. लेकिन वहां ताला लटका हुआ था। यहीं से पुलिस को उसका सटीक पता मिल गया। तभी पुलिस ने दोनों महिलाओं को दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर इलाके से पकड़ लिया।

बच्चा चोरी के आरोप में अब तक 4 अरेस्ट

पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चे को दिल्ली के नवजीवन कैंप में रहने वाले सुनील को बेच दिया है। इसके बाद पुलिस ने सुनील को लक्ष्मी नगर इलाके से पकड़ लिया। पूछताछ में सुनील ने बताया कि उसने 7 महीने के बच्चे को मुकेश नाम के शख्स को बेच दिया है। फिर पुलिस ने मुकेश को पकड़ लिया और उसके पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में उन दोनों महिलाओं के अलावा सुनील और मुकेश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी सफाई से मां की गोद से बच्चों का अपहरण करने वाली दोनों महिलाएं इस तरह से कितने बच्चों की चोरी कर चुकी हैं।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular