Wednesday, July 3, 2024
HomeCrimeDelhi Crime: दिल्ली भाजपा मुख्यालय के बाहर युवक ने की खुद की...

Delhi Crime: दिल्ली भाजपा मुख्यालय के बाहर युवक ने की खुद की जान लेने की कोशिश, जानिए वजह

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Crime: मंगलवार शाम दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने खुद पर केरोसिन डाला और आग लगाने की कोशिश की। आग लगाने से पहले ही उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पता नहीं वह क्या चाहता था।

दोपहर तक भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा

बेहतर चुनाव नतीजों की उम्मीद में पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय में सुबह सात बजे से ही विशेष इंतजाम किए गए थे। कॉन्फ्रेंस रूम में विशेष डिस्प्ले लगाए गए थे, जबकि बगल में बने चुनाव कार्यालय में भी नतीजे देखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही सुबह से ही कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजाने वालों को बुला लिया गया था, लेकिन सुबह कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पीछे चल रहे थे, जिसके चलते कोई विशेष जश्न नहीं मनाया गया।

ये भी पढ़े: Toronto Flight Bomb Threat: दिल्ली से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट को मिली बम से…

ढोल-नगाड़े भी बजने बंद हो गए

11 बजे के बाद जब भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई तो ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया, लेकिन केंद्र में अकेले भाजपा के सत्ता में न आने के कारण दोपहर में जश्न फीका रहा। ढोल-नगाड़े भी बजने बंद हो गए, लेकिन शाम को जैसे ही दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र मिला और समर्थक पार्टी कार्यालय पहुंचे तो फिर से ढोल- नगाड़े बजने लगे।

ये भी पढ़े: Delhi Fire News: लाजपत नगर अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular