Thursday, May 16, 2024
HomeDelhiDelhi Fog: कोहरे का कहर! दिल्ली एयरपोर्ट पर 120 उड़ानें प्रभावित, कई...

Delhi Fog: कोहरे का कहर! दिल्ली एयरपोर्ट पर 120 उड़ानें प्रभावित, कई ट्रेनें लेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Fog: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत इन दिनों कोहरे की आगोश में है। इसके चलते ट्रेन और हवाई सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। लगभग सभी ट्रेनें और उड़ानें देरी से चल रही हैं। दिल्ली हवाई अड्डे से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित लगभग 120 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

यात्रियों को अपनी फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी हो रही है और कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

दिल्ली की कई ट्रेन भी प्रभावित (Delhi Fog)

इतना ही नहीं घने कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और पहुंच रही हैं। इसके लिए व्हीलर यात्रियों का इंतजार करना पड़ता है। टिकट कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular