Monday, May 13, 2024
HomeDelhiDelhi Air Pollution: जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, जानें आज के AQI...

Delhi Air Pollution: जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, जानें आज के AQI का हाल

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु प्रदूषण स्तर में कई जगहों पर गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को नोएडा का AQI सबसे ज्यादा दर्ज किया गया जो कि 511 है। दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के प्रदूषण में कई इलाकों में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को कोहरा और बारिश का आसार देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में कोहरे के तांडव (Delhi Air Pollution)

दिल्ली में मंगलवार सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत तापमान से करीब 4 डिग्री कम है। दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

आज का AQI

  • वजीरपुर- 262
  • श्री अरबिंदो मार्ग-241
  • आईटीआई जहांगीरपुरी-254
  • पंजाबी बाग- 236
  • मुंडका -318
  • नरेला-312
  • नोएडा (सेक्टर-62) -185

AQI कब कैसा

  • एक AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
  • 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
  • 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
  • 201 और 300 के बीच ‘खराब’
  • 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
  • 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
  • 450 से ऊपर ‘गंभीर’

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular