Delhi

Delhi: पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की झांकी का नेतृत्व करेंगी गुरुग्राम की टीपू यादव

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi, संवाददाता अनिल भारद्वाज : शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड में देश के लोगों को नई झांकियां देखने को मिलेंगी। परेड में सभी अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस की बटालियन में महिलाओं की अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी। इसमें हरियाणा भी भाग लेगा। यह हरियाणा के लिए बेहद गर्व की बात है कि गुरुग्राम के कांकरौला गांव की बेटी टीपू यादव दूसरी बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी।

झांकी में कैप्टन की भूमिका में नजर आएंगी

टीपू यादव 26 जनवरी 2024 को कर्तव्य पथ परेड में बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की झांकी में कैप्टन की भूमिका में नजर आएंगी। इसके लिए वह कुछ दिनों से दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। टीपू के अनुशासन और टीम नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें झांकी में कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। टीपू का कहना है कि गणतंत्र परेड में कर्तव्य पथ पर देश की तीनों सेनाओं का शौर्य और देशभर के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति देखने को मिलेगी, अपने आप को उनके बीच खड़ा पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

2021 में गणतंत्र दिवस परेड में ले चुकी है हिस्सा (Delhi)

इससे पहले टीपू ने 2021 में गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लिया था। उस समय आजाद हिंद फौज की झांसी की रानी बटालियन को पहली बार शामिल किया गया था। टीपू को झांसी की रानी बटालियन के सिपाही के रूप में झांकी में शामिल किया गया था। टीपू का कहना है कि उन्हें खुशी है कि उन्हें दोबारा गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2021 की शुरुआत में उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानियों की यादों से जुड़ने का मौका मिलने पर वह गर्व महसूस कर रही थीं। टीपू ने राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में राज्य के लिए पदक जीता है साथ ही वह गुरुग्राम जिला न्यायालय में वकील हैं।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago