Saturday, July 6, 2024
HomeCrimeDelhi: दिल्ली में हुई दिल दहला देने वाली घटना, मासूम बच्ची बनी...

Delhi: दिल्ली में हुई दिल दहला देने वाली घटना, मासूम बच्ची बनी पिटबुल का शिकार

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi: राजधानी दिल्ली से कुत्तों के हमले का बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ये बात सुनकर हर कोई परेशान हो रहा है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक खूंखार पिटबुल ने एक मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया और उसे बुरी तरह नोच डाला। पिटबुल ने लड़की के दोनों हाथ-पैर और शरीर के कई अन्य हिस्सों को काटकर घायल कर दिया, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। घटना 9 जनवरी की बताई जा रही है। 7 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है इस वक्त उसका ईलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला (Delhi)

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी में पिटबुल कुत्ते ने एक लड़की पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पिटबुल ने लड़की के हाथ-पैरों पर काटा और उसके शरीर के कई हिस्सों को घायल कर दिया, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पीड़िता के पिता श्रीकांत भगत ने आज एक रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके साथ चलते दिखे। श्रीकांत भगत ने कहा कि मेरा मानना है कि अगर कुत्तों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है तो कुत्ता पालना गलत नहीं है। यदि कुत्ते के मालिक में कुत्ते को संभालने की क्षमता है और कुत्ते के मालिक की थोड़ी सी भी लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना हो जाती है, तो मालिक को सख्त सजा दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular