होम / Delhi Heat Wave: दिल्ली में लू के लिए येलो अलर्ट जारी, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार

Delhi Heat Wave: दिल्ली में लू के लिए येलो अलर्ट जारी, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार

• LAST UPDATED : June 9, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Heat Wave: हवा चलने से शनिवार को दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, सोमवार से बुधवार तक दिल्लीवासियों को एक बार फिर लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस हफ्ते दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हफ्ते के ज्यादातर दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

आज से तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास रहेगा। सोमवार से बुधवार तक पारा फिर 45 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 31 से 32 डिग्री के बीच रहेगा और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। 14 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। शनिवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका नरेला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री रहा, जबकि नजफगढ़ में 43.4 डिग्री और पीतमपुरा में 43.1 डिग्री रहा।

ये भी पढ़े: Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने PM मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर जारी…

नरेला में पारा 43 के पार (Delhi Heat Wave)

शनिवार को सुबह से ही तेज गर्मी रही। दोपहर में सूरज के तेवर और तीखे हो गए। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। शाम को कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलीं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.4 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नरेला इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 43.4, पीतमपुरा और पूसा में 43.1, रिज में 42.2, पालम और लोधी रोड में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा का तापमान

शनिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान कम रहा। नोएडा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Bail: ईडी ने केजरीवाल की जमानत का किया विरोध, जांच एजेंसी ने…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox