Monday, May 20, 2024
HomeBreaking NewsDelhi: पिछले जन्म में शहीद हुए थे केजरीवाल, जानिए सुनीता केजरीवाल ने...

Delhi: पिछले जन्म में शहीद हुए थे केजरीवाल, जानिए सुनीता केजरीवाल ने क्या क्या कहा

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बिखराव की कगार पर पहुंचा विपक्ष एकजुट नजर आया। ज्यादातर विपक्षी नेताओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और यह संदेश देने की कोशिश की कि विपक्ष एकजुट है। वहीं, केजरीवाल की मौजूदगी में अब उनकी पत्नी सुनीता ने मोर्चा संभाल लिया है। रामलीला मैदान में मोर्चा संभालते हुए सुनीता ने भाजपा पर भी हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने जनता के भरोसे से अरविंद की छवि पर लगी धूल को साफ करने की भी कोशिश की। इस दौरान सुनीता ने अरविंद के पुनर्जन्म को लेकर बड़ी बात कही।

पिछले जन्म में थे स्वतंत्रता सेनानी

सुनीता ने अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा और यह भी कहा कि केजरीवाल की देशभक्ति देखकर उन्हें लगता है कि वे पिछले जन्म में भी स्वतंत्रता सेनानी थे। इस दौरान सुनीता ने अरविंद के पक्ष में माहौल बनाते हुए लोगों से यह भी पूछा कि क्या केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए? उन्होंने केजरीवाल को शेर बताते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रखा जा सकता। केजरीवाल जी सच्चे देशभक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं। भाजपा ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है, आपका केजरीवाल शेर है, वे उसे ज्यादा दिन जेल में नहीं रख पाएंगे।

ये भी पढ़े: Delhi: YouTuber का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने भी निकाल दी हेकड़ी

करोड़ों लोगों के दिलों में केजरीवाल

इसके बाद सुनीता ने अरविंद की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि केजरीवाल पिछले जन्म में स्वतंत्रता सेनानी थे। केजरीवाल करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। जिस बहादुरी के साथ वे देश के लिए लड़ रहे हैं, कभी-कभी मुझे लगता है कि वे स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानी थे। जो देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए। इस जन्म में केजरीवाल को शायद भारत माता के लिए लड़ने के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़े: http://Viral: ट्रैफिक के बीच UPSC की तैयारी करता दिखा Zomato बॉय, लोग जमकर कर…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular