Monday, May 20, 2024
HomeDelhiDelhi Metro: तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर बुजुर्ग ने लगाई छलांग, घरेलू...

Delhi Metro: तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर बुजुर्ग ने लगाई छलांग, घरेलू कलह थी असली वजह!

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Metro: तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आयी| इस घटना में 64 वर्षीय एक आदमी ने अपने परिवारिक मसलों के कारण मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश की। मेट्रो ड्राइवर ने तुरंत ही कार्रवाई करी और ट्रेन को रोका गया, पर इस दौरान उन्हें चोट आई। उन्हें तत्काल दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उनकी स्थिति अब स्थिर है, और उन्हें आवश्यक देखभाल दी जा रही है।

Delhi Metro: दोपहर 3.20 हुई थी ये घटना

वारदात में घायल होने वाले बुजुर्ग की पहचान राजन सेठ के रूप में हुई है| सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि वह बुजुर्ग परिवार के साथ राजा गार्डन इलाके में रहते है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर 3.20 बजे तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर एक बुजुर्ग की ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। छोटे लगने पर पुलिस ने तत्काल ही स्थान पर पहुंचकर बुजुर्ग को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने CCTC कैमरा की मदद से असल वारदात की जाँच करी है|

घरेलू कलह थी असली वजह

जांच में पता चला कि बुजुर्ग को ट्रैक पर कूदते ही ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया था, जिससे उनकी जान बच गई| पर इस घटना में उनके सर पर चोट आयी है| बुजुर्ग से पता चला है कि उसने घरेलू कलह की वजह से छलांग लगाई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, और मामले की जांच जारी है। इस हादसे के कारण 20 मिनट तक मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular