Monday, May 20, 2024
HomeDelhiDelhi Metro Station: मेट्रो स्टेशन पर युवक ने किया महिला के साथ...

Delhi Metro Station: मेट्रो स्टेशन पर युवक ने किया महिला के साथ गन्दा काम, देखकर लोग भड़के

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Metro Station: हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रही है। यह पोस्ट एक सॉफ़्टवेयर इंजीनियर ऋषिका गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो स्टेशन में एक दुखद घटना का जिक्र करते हुए डाली है। गुप्ता की इस पोस्ट ने सभी का ध्यान सुरक्षा की ओर आकर्षित किया। इस घटना के प्रसार के बाद सार्वजनिक स्थानों में सुरक्षा और सम्मान पर चर्चा हो रही है।

Delhi Metro Station: क्या था पोस्ट में?

गुप्ता ने अपने पोस्ट में बताया कि एक अजनबी ने उन पर थूक दिया जब वह एक एस्केलेटर पर चढ़ रही थी। उस व्यक्ति के ऐसे बेहूदे और गलत कार्य को देखकर गुप्ता को हैरानी हुई और उन्होंने इस घटना की आलोचना की। उन्होंने उस व्यक्ति की तस्वीर साझा करके लोगों में जागरूकता बढ़ाने का काम किया और उम्मीद जताई कि अब किसी और महिला को ऐसी पीड़ा सहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, “मुझे समझ नहीं आता कि इस तरह के लोग क्या सोचते हैं और कोई कितना गंदा हो सकता है। सबसे बुरी बात यह है कि उसे अपने किए पर तनिक भी पछतावा नहीं था। मुझे उम्मीद है कि किसी भी महिला को उसके जैसा इंसान नहीं मिलेगा।”

Delhi Metro Station:क्या है लोगो की राय

गुप्ता की पोस्ट को 1.1 मिलियन से अधिक बार देखा गया, जिसमें कई लोगों ने उनके प्रति एकजुटता और समर्थन जताया। लोगों ने यह भी बताया कि कैसे दिल्ली मेट्रो तंबाकू मुक्त क्षेत्र है। लोगो का ये भी कहना है कि इस घंटा की वजह से उस शख्स पर जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular