Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi-NCR Weather News: भीषण गर्मी के बीच बारिश से मिली कुछ राहत,...

Delhi-NCR Weather News: भीषण गर्मी के बीच बारिश से मिली कुछ राहत, आज फिर चलेगी लू, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi-NCR Weather News: दिल्ली-NCR के लोगों को करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने थोड़ी राहत दी। इससे पहले, दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने बाद में कहा कि संभवतः तकनीकी खराबी के कारण इतना अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, रेड अलर्ट के बावजूद बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। 79 साल पहले 17 जून 1945 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं, नोएडा का तापमान 48.1 डिग्री और गाजियाबाद का तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बुधवार को दिल्ली में दोपहर तक लू चलती रही, लेकिन शाम करीब पांच बजे हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। दोपहर का तापमान 46.8 डिग्री था, जो बारिश के बाद शाम साढ़े पांच बजे 41.4 डिग्री तक गिर गया। रात साढ़े आठ बजे अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। हल्की बारिश ने दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत दी।

Delhi-NCR Weather News: गुरुवार को लू का सामना

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिर से लू का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, शुक्रवार को लू से राहत मिलने की उम्मीद है और शुक्रवार एवं शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है।

बिजली की मांग ने बनाया नया रिकॉर्ड

दिल्ली में बिजली की मांग ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है। गुरुवार दोपहर 3:36 बजे 8302 मेगावाट की मांग दर्ज की गई, जो कि 22 मई को दर्ज 8000 मेगावाट से अधिक है।

52.9 डिग्री तापमान ने किया हैरान, मशीन की जांच के आदेश

मुंगेशपुर में तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की खबर ने दिल्लीवासियों को हैरान कर दिया। मौसम विभाग ने कहा कि संभवतः तापमान मापने वाली मशीन में खामी आई है और इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि दिल्ली में इतना उच्च तापमान पहुंचने की संभावना नहीं है और इस मामले की पूरी जांच की जाएगी।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular