होम / Delhi News: चुनाव के बाद AAP सरकार के खिलाफ आक्रमक हुई कांग्रेस, जल संकट पर किया ‘मटका फोड़’ प्रर्दशन

Delhi News: चुनाव के बाद AAP सरकार के खिलाफ आक्रमक हुई कांग्रेस, जल संकट पर किया ‘मटका फोड़’ प्रर्दशन

• LAST UPDATED : June 15, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi News: लोकसभा चुनाव के बाद, दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे को गठबंधन से अलविदा कह दिया है। इस बीच, दिल्ली में भी गर्मी की अत्यंत बढ़ती समस्या के कारण जल संकट बन गया है। पहले भाजपा इस समस्या पर हमलावर थी, लेकिन अब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला है।

आज, कृष्णा नगर इलाके में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने ‘मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं। गरीब लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सरकारें आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही हैं। पहले ही क्यों नहीं की गई पानी की व्यवस्था? वे राजनीति में व्यस्त थे। अब दिल्ली में ‘मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन के जरिए गूंगी-बहरी सरकार को जगाने की तैयारी है।

Delhi News: हर कोने में ‘मटका फोड़’ प्रर्दशन

कांग्रेस ने घोषणा की है कि वे दिल्ली के हर कोने में ‘मटका’ फोड़ेंगे और सरकार को जगाएंगे। एक कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि उन्हें आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि लीकेज को हल करने की जगह, गरीबों को पानी से भी वंचित किया जा रहा है। इसकी वजह से यह बहुत दुखद बात है।

आतिशी ने की थी अपील

इस बीच, आप नेता आतिशी ने गुरुवार को यह स्पष्ट किया कि सरकार पानी की बर्बादी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने दिल्ली के लोगों से भी अपील की कि वे पानी की बर्बादी को कम करने में सहायता करें, क्योंकि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण राष्ट्रीय राजधानी पानी की कमी से जूझ रही है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox