Sunday, May 19, 2024
HomeDelhiDelhi: भ्रष्टाचारियों की खेर नहीं, LG का बड़ा ऐलान, अब दिल्लीवाले घर...

Delhi: भ्रष्टाचारियों की खेर नहीं, LG का बड़ा ऐलान, अब दिल्लीवाले घर बैठे कर सकते हैं शिकायत!

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi: टेक्नोलॉजी के युग में घर बैठे मोबाइल पर एक क्लिक पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में अब लोगों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पोर्टल और ऐप शुरू किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब दिल्लीवासियों को भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उपराज्यपाल विनय सक्सेना द्वारा आयोजित बैठक में अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आम लोग अब घर बैठे ही भ्रष्टाचार से संबंधित अपनी शिकायतें ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकेंगे।

LG ने किया ये बड़ा ऐलान (Delhi)

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा और दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के स्वतंत्र सतर्कता अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्हें बताया गया कि उनके निर्देश पर देश में पहली बार भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए ऑनलाइन कंप्लेंट इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (OCIMS) तैयार किया जा रहा है। एनआईसी की ओर से तैयार किए जा रहे इस पोर्टल पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत के साथ फोटो, वीडियो और ऑडियो भी भेज सकेंगे। बैठक में उपराज्यपाल ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण और छापेमारी करने का निर्देश दिया। एलजी के इस आदेश के बाद दिल्ली के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी सदमे में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अब लोग अपनी शिकायतें सीधे एलजी को भेज सकेंगे।

ऐसे कर सकेंगे शिकायत दर्ज

उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने अधिकारियों को इस पोर्टल पर शिकायतों को संतुलित करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। एक ओर जहां भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को सजा मिलनी चाहिए, वहीं दूसरी ओर झूठी शिकायतों के कारण किसी भी अधिकारी को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए उन्होंने शिकायत के साथ साक्ष्य अपलोड करना अनिवार्य करने की सलाह दी है। इसके अलावा शिकायतकर्ता को अपना आधार नंबर और दी गई जानकारी की सत्यता के संबंध में एक ई-शपथ पत्र भी देना होगा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular