Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi: अब इंडिया गेट पर हुई चाकूबाजी, जानिए पूरा मामला

Delhi: अब इंडिया गेट पर हुई चाकूबाजी, जानिए पूरा मामला

India News (इंडिया न्यूज़)Delhi, Delhi News: इंडिया गेट पर एक फोटोग्राफर मंगलवार दोपहर चाकू से किए गए हमले में घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल की पहचान नेपाल सिंह (28) के रुप में हुई है और उसकी गर्दन एवं उंगलियों में जख्म हैं।

इंडिया गेट पर फोटोग्राफर ने रास्ता नहीं बताया तो…..

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान श्रीमल्ला योहान (27) के रूप में हुई है, जो तेलंगाना से दिल्ली घूमने आया था। अधिकारी ने कहा “इंडिया गेट पर योहान और सिंह के बीच किसी मुद्दे पर बहस हो गई, जिसके बाद योहान ने सिंह पर चाकू से हमला कर दिया।” सिंह ने पुलिस को बताया कि योहान उससे नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन का रास्ता जानना चाहता था।अधिकारी ने कहा, “जब उसने (पीड़ित) रास्ते के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही तो योहान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।”

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया, घटना के वक्त योहान अकेला था। पुलिस ने कहा कि अन्य फोटोग्राफरों और लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित साइको किस्म का इंसान है और 26 फरवरी को ही हैदराबाद जेल से छूटकर आया है। हैदराबाद में भी उस पर 307 का एक मामला दर्ज है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular