Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Police: 'सिंगल हूं, गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे?' लड़के ने दिल्ली पुलिस से...

Delhi Police: 'सिंगल हूं, गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे?' लड़के ने दिल्ली पुलिस से मांगी मदद, पुलिस ने दिया मजेदार जवाब

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने पोस्ट के माध्यम से लोगों को हंसा हंसाकर रुवा दिया है। एक शख्स ने एक्स पर दिल्ली पुलिस से अपनी गर्लफ्रेंड को ढूंढने के लिए मांग की थी, जिस पर पुलिस ने मजेदार जवाब दिया।

Delhi Police: जानिए क्या है बात

पुलिस ने हाल ही में ‘नो टोबैको डे’ पर एक जागरूकता पोस्ट डाली थी, जिसके कमेंट सेक्शन में एक व्यक्ति ने गर्लफ्रेंड के लिए अपील की। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में शिवम भारद्वाज नाम के यूजर ने लिखा- ‘मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओग? मैं अभी तक सिंगल हूं.’ इसके जवाब में पुलिस ने अपने हास्यास्पद जवाब से लोगों का डिल जीत लिया। इसके अलावा, उन्होंने इस अजीब स्थिति को और भी मजेदार बनाया जवाब देकर।

ये कहा पुलिस ने

शिवम भारद्वाज नाम के प्रश्न- ‘मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओग? मैं अभी तक सिंगल हूं।’ पर पुलिस ने बहुत ही कमाल का जवाब दिया है। बात ये है कि यहां शिवम ने गलती से ‘सिंगल’ को ‘सिग्नल’ लिख दिया। इस बात पर दिल्ली पुलिस ने रिप्लाई बहुत ही बढ़िया दिया, कहा – ‘सर हम गर्लफ्रेंड ढूंढने में आपकी मदद जरूर करेंगे अगर वह खो गई हैं।टिप- अगर आप ‘सिग्नल’ हैं तो उम्मीद करते हैं कि लाल नहीं हरे होंगे।’

Delhi Police: कमेंट ने मचाया धमाल

दिल्ली पुलिस का उत्तर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसे लोगों ने उनके ह्यूमर को खूब पसंद किया है। इस जवाब ने ताजगी का इजहार किया और लोगों ने इसे बेहद सराहा। सामाजिक मीडिया पर इस उत्तर को तारीफ की धाराओं में बांधा गया है। एक यूजर ने कहा कि यह पुलिस का अद्वितीय अंदाज़ है जो लोगों को खिलखिलाता है। एक और यूजर ने टीम को इस शानदार सामग्री के लिए पुरस्कार की सिफारिश की है।

इतने है फॉलोवर

दिल्ली पुलिस के एक्स पेज पर 1 मिलियन से अधिक और इंस्टाग्राम पर 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे मजाकिया पोस्ट और क्रिएटिव कंटेंट के माध्यम से अक्सर सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाते हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में ही, दिल्ली पुलिस ने वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ से प्रेरित एक पोस्ट के माध्यम से नशे में गाड़ी चलाने के खिलाफ चेतावनी दी थी। इस पोस्ट ने भी वायरल होकर लोगों को सचेत किया।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular