होम / Delhi Road Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने कैब को मारी टक्कर, 3 घायल

Delhi Road Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने कैब को मारी टक्कर, 3 घायल

• LAST UPDATED : April 28, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Road Accident: दिल्ली में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। धौला कुआं के पास एक तेज रफ्तार कार ने कैब को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से 3 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कार एक लड़की चला रही थी और उसके साथ एक लड़का भी मौजूद था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन लोग घायल (Delhi Road Accident)

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली कैंट थाने को रविवार सुबह 4.55 बजे सूचना मिली थी कि तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं और तीन लोग घायल हो गए हैं। जब तक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पुलिसकर्मी जब अस्पताल पहुंचे तो वहां शकरपुर के कैब ड्राइवर हरजीत सिंह समेत तीन लोगों का इलाज चल रहा था। यह कैब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंद्रापुरम के रहने वाले सतीश शर्मा की है। जगुआर कार कोहाट एन्क्लेव के सुशील पाहवा की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें भेजी गई हैं।

ये भी पढ़ें: Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष…

जगुआर कार ने कैब को टक्कर मार दी

दिल्ली कैंट थाना पुलिस FIR दर्ज कर कार चालक को पकड़ने की कोशिश कर रही है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली में धौला कुआं के पास तेज रफ्तार जगुआर कार ने एक कैब को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। टक्कर में दो यात्री और कैब चालक घायल हो गए। इन सभी को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: Pakistani in Hotel: दिल्ली के होटल में 70 पाकिस्तानी होने की सूचना, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox