Monday, May 20, 2024
HomeCrimePakistani in Hotel: दिल्ली के होटल में 70 पाकिस्तानी होने की सूचना,...

Pakistani in Hotel: दिल्ली के होटल में 70 पाकिस्तानी होने की सूचना, मचा हड़कंप

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Pakistani in Hotel: राजधानी के पहाड़गंज स्थित एक होटल में 70 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के ठहरने की खबर से हड़कंप मच गया। पहले तो अफवाह फैली कि होटल में बिना किसी सूचना के पाकिस्तानी नागरिक ठहरे हुए हैं। शुक्रवार शाम स्थानीय पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंच गए। होटल में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों के ठहरने से कई सवाल खड़े होते हैं। क्या सुरक्षा एजेंसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि होटल में इतने पाकिस्तानी नागरिक ठहरे हुए हैं।

दिल्ली पुलिस जांच कर रही है

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। शुरुआती जांच के बाद दिल्ली पुलिस अधिकारियों को पता चला कि कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद सूचना मिली कि टुडे इंटरनेशनल होटल में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक ठहरे हुए हैं। होटल में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों के ठहरने से कई सवाल खड़े होते हैं। क्या सुरक्षा एजेंसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि होटल में इतने पाकिस्तानी नागरिक ठहरे हुए हैं, क्या ये पाकिस्तानी अवैध रूप से आए हैं। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच कर उसकी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad Crime: BSF के पूर्व जवान ने बेटी के दोस्त पर चलाई गोली, जानिए हत्या के पीछे की वजह

वैध वीजा पर आए हैं भारत (Pakistani in Hotel)

होटल पहुंचने पर पता चला कि पाकिस्तान से आए सभी नागरिक वैध वीजा पर भारत आए थे। हर साल यह प्रतिनिधिमंडल दरगाह की जियारत के लिए भारत आता है। कई एजेंसियों को इसकी जानकारी पहले से थी। अधिकारी ने बताया कि चुनाव का समय है। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि कोई उन्हें नुकसान न पहुंचाए। जब ​​तक ये लोग यहां रहेंगे, पुलिस उनका ख्याल रखेगी।

ये भी पढ़ें: Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में कोंग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular