होम / Delhi: सिक्किम की लड़की से दिल्ली में दरिंदगी, किया बुरा हाल

Delhi: सिक्किम की लड़की से दिल्ली में दरिंदगी, किया बुरा हाल

• LAST UPDATED : February 6, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),Delhi : राजधानी दिल्ली में सिक्किम की लड़की के साथ हैवानियत की सारे हदें पर करने का मामला सामने आया है। बता दें, लड़की के साथ रहन कंपनी वाली इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया है।

दरअसल, दक्षिण जिले के नेबसराय इलाके में सिक्किम की एक 32 वर्षीय लड़की के साथ पहले उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। फिर लोहे के रॉड से उसकी देर तक पिटाई की। इतने से उसका मन नहीं भरा तो आरोपी ने खौलती हुई दाल प्रेमिका पर उड़ेल दी और उसे तड़पने के लिए छोड़कर वहां से फरार हो गया।

30 जनवरी की है घटना

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की और आरोपी के साथ-साथ रहने के चलते दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। दोनों एक-दूसरे से शादी की बातें भी करने लगे। 30 जनवरी को दोनों के बीच शादी को लेकर बात हुई। लड़की अपने प्रेमी पर शादी के लिए कुछ ज्यादा ही दबाव बनाने लगी। इससे गुस्साए प्रेमी ने पहले लोहे के सरिए से उसकी देर तक जमकर पिटाई की। इसके बाद गैस पर चढ़े दाल को उठाकर युवती के ऊपर फेंक दिया, जिससे युवती के चेहरा और हाथ जल गए।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की को तड़पता छोड़ कमरे को बंद कर चला गया। लगभग पांच घंटे तक युवती दर्द और जलन से रोती-चिल्लाती रही। उसकी चीख किसी तरह मकान मालिक तक पहुंची तो वह आया और उसने युवती को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

मिली सूचन पर पुलिस ने लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की के बयान पर नेब सराय थाने ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पारस की तलाश शुरू कर दी। जिसे बाद में सतबरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox