Saturday, June 29, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Alert: दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, जानिए देशभर में...

Delhi Weather Alert: दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, जानिए देशभर में मौसम का हाल

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Alert: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 5 मई से हर शाम आंधी-बारिश देखने को मिल रही है। जिससे रात से सुबह तक हवाएं कुछ ठंडी हो जाती हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं।

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से देशभर में तापमान में कमी आई है। पहले के मुकाबले गर्मी में कुछ राहत देखने को मिल रही है। आज (8 जून) की बात करें तो पहाड़ों पर मौसम सुहाना हो गया है, दिल्ली-एनसीआर में धूप की तीव्रता कुछ कम हुई है और मानसून भी अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में लू कहर बरपा रही है।

जानें दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 5 मई से हर शाम आंधी-बारिश देखने को मिल रही है। जिससे रात से सुबह तक हवाएं कुछ ठंडी हो जाती हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि अगले सप्ताह से दिल्ली में एक बार फिर लू चलने की संभावना है।

ये भी पढ़े: Narendra Modi Speech: तीसरे टर्म में भी उसी रफ्तार के साथ काम करेंगे…राष्‍ट्रपति से…

उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट 

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यूपी के अलग-अलग इलाकों में आज लू चलने की संभावना है। यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, नाथूरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हरिमपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भी लू चलने की संभावना

उत्तर प्रदेश के अलावा मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की पूरी संभावना है। पंजाब, हरियाणा, बिहार के अलग-अलग इलाकों में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं। वहीं, आज देशभर के कई इलाकों में बारिश की भी संभावना है।

कई राज्यों में बारिश संभव

केरल के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण गुजरात, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वी राजस्थान और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ बारिश संभव है।

ये भी पढ़े: Water Crisis: देशभर में जल आपूर्ति संकट गहराता जा रहा है, दक्षिणी राज्यों की…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular