Sunday, June 30, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में ठंड अभी बरकरार, जानें कैसा रहेगा वीकेंड पर...

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड अभी बरकरार, जानें कैसा रहेगा वीकेंड पर मौसम का हाल

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है। बर्फीली हवाओं ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोगों को कंपकंपी से परेशान कर दिया है। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने और सुबह का तापमान 7 डिग्री से कम रहने की उम्मीद लगाई गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम (Delhi Weather)

आईएमडी के मुताबिक रविवार को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। कोहरे के कारण लोगो को देखने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। सापेक्ष आर्द्रता 97 से 69 प्रतिशत के बीच रही।

कैसा रहा कल के मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। शुक्रवार को सापेक्ष आर्द्रता 92 रिकार्ड की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान लगाया गया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना थी। दिल्ली के आसमान में कोहरा छाया रहा और बादल भी छाए रहे। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया हुआ देखा गया था।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular