Delhi

Delhi Weather: भीषण गर्मी से झुलस रही है दिल्ली, IMD ने 5 दिनों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिसके कारण दैनिक जीवन प्रभावित हुआ और अधिकांश लोग घर के अंदर ही रहे। आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली के कई इलाके लू से लेकर भीषण गर्मी की चपेट में रहे। दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के स्तर को भी पार कर गया। मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के कारण अगले पांच दिनों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी के बीच कुछ इलाकों में बादल छाए रहने का भी अनुमान है।

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने 25 मई तक दिल्ली में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है और तेज गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। IMD के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का भी अनुमान है।

ये भी पढ़े: PM Modi on ITV: आरक्षण देने और इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर PM Modi ने…

उत्तर भारत में भीषण गर्मी

उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। गर्मी इतनी है कि लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी और लू के कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 24 मई 2024 को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के कई स्थानों, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू चलेगी। आईएमडी ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 मई 2024 तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर लू से भीषण लू चलने का अनुमान है। बिहार में आज बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बिहार की राजधानी पटना में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 23 मई तक पटना में गरज के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लखनऊ में लू चलने की आशंका जताई है। आईएमडी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े: Delhi Liquor Scam: केजरीवाल सरकार ने वकीलों पर खर्च किए करोड़ों रुपए, अभिषेक मनु…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago