Monday, May 20, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली वाले चुभती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार

Delhi Weather: दिल्ली वाले चुभती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली वाले चुऊती गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। क्योंकि तापमान लगातार बढ़ रहा है। आगामी सोमवार को होली के मौके पर गर्मी बढ़ेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम (Delhi Weather) तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन भर आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज धूप से लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। धवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी

गुरुवार को दिल्ली में (Delhi Weather) अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, सोमवार से न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के पार हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले छह दिनों तक दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। हवा की गति करीब 8 से 12 किलोमीटर रहने का अनुमान है।

मंगलवार को दिल्ली में सामान्य अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए है। शिखर सम्मेलन में दिल्ली के क्षेत्रीय विज्ञान एवं मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और प्रमुखों ने कहा, अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली के मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular