होम / Delhi Weather Forecast: भीषण गर्मी का कहर जारी, जानिए IMD के मुताबिक कब तक पड़ेंगे लू के थपेड़े

Delhi Weather Forecast: भीषण गर्मी का कहर जारी, जानिए IMD के मुताबिक कब तक पड़ेंगे लू के थपेड़े

• LAST UPDATED : June 13, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Forecast:  बुधवार को दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी और लू से कोई राहत नहीं मिली। तेज धूप के कारण ऐसा महसूस हो रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो। इसी वजह से तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को नजफगढ़ को देश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया।

बुधवार को हालात ऐसे थे कि नजफगढ़ देश का सबसे गर्म इलाका बन गया। यहां का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दिल्ली का नरेला और उत्तर प्रदेश का कानपुर रहे, जहां का तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Delhi Weather Forecast: लू और तेज धूप ने किया परेशान

बुधवार को दिल्ली में सुबह से ही तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप और तीखी होती गई। ऑरेंज अलर्ट के बीच, दोपहर तक 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं और लू ने लोगों को घरों और दफ्तरों में बंद रहने पर मजबूर कर दिया। लाल बत्ती पर ग्रीन सिग्नल के इंतजार में खड़े दोपहिया वाहन चालकों की हालत और भी खराब थी।

दिल्ली का तापमान कितना रहा

बुधवार को दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। हवा में नमी का स्तर 58 से 18 प्रतिशत के बीच रहा।

Delhi Weather Forecast: आज का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। ज्यादातर जगहों पर लू चलेगी और चिलचिलाती धूप के बीच आंशिक रूप से बादल भी दिखाई दे सकते हैं।

मौसा विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार यानी आज से लगातार पांच दिनों तक तेज लू चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक बढ़ सकता है। साथ ही साथ सुबह और रात को भी मौसम गर्म ही बना रहेगा।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox