Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में गर्म हवाओं का हमला, IMD ने जारी किया अलर्ट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: एक बार फिर राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को ज्यादातर इलाकों में गर्म हवाएं चलीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले छह दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पिछले हफ्ते राजधानी में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच था, लेकिन इस हफ्ते यह 44 से 45 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। अगले छह दिनों तक दिल्ली में गर्मी का कहर जारी रहेगा। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहेगा, वहीं बुधवार को यह 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। दोपहर के वक्त लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। खासकर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन सवारों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे न सिर्फ दिन में बल्कि रात और सुबह के वक्त भी गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़े: Delhi Water Crisis: दिल्ली में होगी पानी की भारी किल्लत, आतिशी ने हरियाणा के…

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली में 16 जून तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान दिन का पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 13 जून तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश में मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े: Ind Vs Pak: MS Dhoni के पाकिस्तान के खिलाफ गेम चेंजर पारियां, पलट दी…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago