होम / Delhi Weather: दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

• LAST UPDATED : July 12, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: मानसून ने भले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे भारत को कवर कर लिया हो, लेकिन अब तक औसत से भी कम बारिश देखने को मिली है। देश की राजधानी की बात करें तो पिछले तीन दिनों में यहां तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।

जानें आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

आज यानी 12 जुलाई को दिल्ली में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह दिल्ली में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद 13 से 17 जुलाई के बीच हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़े: Delhi Crime: दिल्ली के भजनपुरा में खौफनाक वारदात, जिम मालिक की 21 बार चाकू…

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही का सिलसिला बना रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 100 से 55 फीसदी दर्ज किया गया। इस भीषण गर्मी में लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति करीब 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़े: Delhi Government: दिल्ली में पॉल्यूशन चेकिंग सर्टिफिकेट बनवाना हुआ महंगा, जानिए कितना हुआ इजाफा?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox