Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में 48 डिग्री जाएगा पारा, जानिए अन्य राज्यों का हाल

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर के शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके कारण लोग परेशानियां झेल रहे है। मौसम विभाग ने 19 जून तक दिल्ली वालों को भैशंकर में से राहत मिलने की संभावना नहीं दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून को दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल सकता है तो वहीं 20 जून को दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर हवा चल सकती है और बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था जबकि न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली वालों को अगले 4 दिन तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली में 18 जून तक भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। दिल्ली में 19 जून को भी लू चलने की संभावना है। बता दे की 19 जून के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े: Aam Admi Party: सौरभ भारद्वाज ने मुख्य सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, केंद्र को…

अलर्ट किया गया जारी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं देखी जा रही है। बता दे कि एनसीआर के विभिन्न इलाकों में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान भी 44 से 45 डिग्री के आसपास रहने वाला है। दिल्ली के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। बुधवार और गुरुवार को भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबूंदी की संभावना बताई गई है इससे तापमान में मामूली से गिरावट देखी जा सकती है।

IMD की अपडेट

मानसून का मौसम आने वाला है और ऐसे में दिल्ली में बारिश की कोई भी आहट नहीं दिखाई दे रही है। इसी के चलते लोगों को ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो मई के महीने में सामान्य से 99 फ़ीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी जबकि जून के महीने में अभी तक सामान्य से 93 फ़ीसदी बारिश कम दर्ज की गई है। इसी के चलते दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के आसपास के इलाके में लू चल रही है और बारिश की कोई संभावना नहीं देखी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल

दिल्ली के आसपास के राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में अधिकतम स्थान पर जैसे चंबा, लाहौल स्पीति और उत्तरी जिले में लू चल रही है शुक्रवार को शिमला शहर में साल 2014 के बाद दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। शिमला में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि हिमाचल में अगले 4 दिन तक लू चलने की संभावना बताई गई है हालांकि चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर जैसी ऊपरी इलाकों में लू चल रही है।

बिहार के मौसम का हाल

वहीं बिहार की बात करें तो बिहार में भी अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दक्षिण राज्यों कि बात करें तो वहां हीटवेव का कहर अब भी जारी है। बता दे की कैमूर औरंगाबाद और गया जैसे सभी जिलों में हीट वेव और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े: Swati Maliwal Case: 22 जून तक बढ़ी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago