Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: पूरे देश में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली में 2 दिन...

Delhi Weather: पूरे देश में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार से बुधवार तक राजधानी में बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे हरियाणा-उत्तर प्रदेश में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जानें दिल्ली के मौसम का हाल

रविवार को दिल्ली में नौ मिमी बारिश हुई। IMD ने सोमवार और मंगलवार को राजधानी में बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही विभाग ने यह भी कहा कि दिल्ली और इससे सटे राज्यों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़े: Delhi Waterlogging: दिल्ली में बारिश का कहर, ओखला अंडरपास में यातायात प्रभावित

जून में बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 

जून महीने में बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस पहले महीने में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश हुई है। 1901 के बाद से यह तीसरा मौका है जब पूरे महीने में इतनी अधिक बारिश हुई है। दिल्ली की बात करें तो इस जून में सामान्य से 228 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इस बार जून में 243.4 मिमी बारिश हुई। सामान्य तौर पर इस महीने 74 मिमी बारिश होती है।

अधिकारी हाई अलर्ट पर

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बारिश के कारण किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फील्ड यूनिट को हाई अलर्ट पर रखा है। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनका केंद्रीय नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे काम कर रहा है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि गोल्फ लिंक्स और भारती नगर में चार अतिरिक्त पंपों को स्टैंडबाय पर रखा गया है, जहां पहली मानसून बारिश के कारण अत्यधिक जलभराव हो गया था।

ये भी पढ़े: Delhi Zoo: बिजली गुल होने से दिल्ली के चिड़ियाघर में छाया अंधेरा, जानवरों की…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular