Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में जल्द होगी मॉनसून की एंट्री, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिनभर बादल छाए रहने और नम हवाएं चलने से दिल्ली को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी कुछ कम रहा। सुबह मौसम सुहाना रहा। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार के बाद दिल्ली में अच्छी बारिश हो सकती है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे।

दिल्ली में इस हफ्ते होगी बारिश

राजधानी में 11 जुलाई को मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 60 से 90 फीसदी तक रहा। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। 10 और 11 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना है। 12 से 14 जुलाई तक भी बादल छाए रहने की संभावना हैं।

ये भी पढ़े: Delhi HighCourt: दिल्ली हाईकोर्ट ने इच्छामृत्यु पर कही बड़ी बात, जानिए पूरा मामला

जानिए आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली का हाल देखें तो यहां लोगों को अभी भी उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में मानसून आ चुका है, लेकिन दिल्ली वालों के लिए बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिससे दिल्ली में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

दिल्ली में जल्द ही बारिश होगी

बुधवार को भी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को मध्यम बारिश की संभावना है। शुक्रवार को आसमान से बादल बरसेंगे। वहीं, शनिवार को दिल्ली में बारिश होगी जिससे मौसम सुहाना हो जाएगा। इसके बाद रविवार और सोमवार को भी मानसून दिल्ली वालों पर मेहरबान रहेगा और दिल्ली में जोरदार बारिश होगी। कुल मिलाकर सिर्फ दो दिन के इंतजार के बाद दिल्ली में जोरदार बारिश होगी और उसके साथ ही तापमान में भी कमी आएगी।

ये भी पढ़े: Delhi WaterLogging: दिल्ली सरकार का जलभराव के समस्या पर अहम कदम, किराड़ी में बनेगा..

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago