Monday, May 20, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में गर्मी का पारा हुआ हाई, 42 डिग्री पहुंच...

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का पारा हुआ हाई, 42 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में दिन प्रति दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को यहाँ का तापमान 42 डिग्री के पार हो सकता है। रात को धूल भरी आंधी का आना भी संभावित है। सोमवार को भी तापमान काफी अधिक था। हम आपको बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में और बढ़ सकती है गर्मी। यहाँ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ़बारी और वर्षा के कारण अभी तक हवा ठंडी रही थी, जिससे लोगों को राहत मिल रही थी। लेकिन अब हवा की दिशा बदलने से मौसम में काफी गर्मी महसूस की जा रही है।

Delhi Weather: तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

सोमवार को दिल्ली में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ा। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, यानी 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर भी काफी कम रहा, जो कि 23 से 59 प्रतिशत तक था।

जानिए आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक हो सकता है। रात में हवा की गति 35 से 45 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

दूसरी ओर, धूल भरी हवा के कारण दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से भी कोई राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली की हवा लगातार चौथे दिन ”खराब” श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 247 रहा। चिंता की बात यह है कि पांच इलाकों का एक्यूआई 300 से ऊपर, यानी ”बहुत खराब” श्रेणी में रहा। शादीपुर में AQI 364, जहांगीरपुरी में 321, मुंडका में 325, चांदनी चौक में 307 और एनएसआईटी द्वारका में 304 दर्ज किया गया।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular