Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में इस बार तबाही मचाएगी गर्मी, डरा देगी IMD...

Delhi Weather: दिल्ली में इस बार तबाही मचाएगी गर्मी, डरा देगी IMD की रिपोर्ट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: सर्दी के मौसम की विदाई शुरू हो गई है। पहाड़ी इलाकों को छोड़ दें तो इसका असर देश के मैदानी हिस्सों पर भी पड़ रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गयी है। इसका साफ असर देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी देखा जा सकता है। दिल्ली में शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि यह सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर हवा की गुणवत्ता भी धीरे-धीरे खराब होने लगी है।

बढ़ने लगा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 17 मार्च को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आमतौर पर बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। इससे पहले शनिवार 16 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस था। IMD ने अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के अनुसार दिन में से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की थी। शनिवार सुबह आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।

ये भी पढ़े: Delhi Jal Board: आखिर क्या है दिल्ली जल बोर्ड मामला जिसमें ED ने केजरीवाल…

AQI की स्थिति खराब हो गई

शनिवार के मुकाबले रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति में बदलाव देखा गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 185 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। शनिवार, 16 मार्च 2024 को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 147 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में था। इस तरह रविवार को एक्यूआई लेवल 38 प्वाइंट ज्यादा दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी ने 19 मार्च तक विदर्भ के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 17 से 20 मार्च 2024 के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश हो सकती है। बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि इस समय रबी की फसलें खेतों में खड़ी हैं और उनकी कटाई का काम चल रहा है। वहीं, कपास की फसल भी कटने वाली है, ऐसे में अगर मूसलाधार बारिश हुई तो किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़े: Viral: खज़ाने की खोज! इंस्टाग्राम यूजर का ‘लोकेशन ढूंढो, पैसे लो’ VIDEO वायरल

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular