Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली के मौसम में हुआ बदलाव, जानें IMD की लेटेस्ट...

Delhi Weather Update: दिल्ली के मौसम में हुआ बदलाव, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: दिल्ली में कोहरे से राहत देखने को मिली। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अब ठंड कम होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं दृश्यता की बात करें तो इसमें भी सुधर देखने को मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को को न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

राज्यों के मौसम का हाल (Delhi Weather Update)

अब तक दो पश्चिमी विक्षोभ देश को प्रभावित कर चुके हैं। आईएमडी के मुताबिक 29 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। दृश्यता की बात करें तो इसमें भी सुधर देखने को मिली है।

आज के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर में कमी देखने को मिली है। आईएमडी ने दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया था। बता दे कि गुरुग्राम और फरीदाबाद येलो अलर्ट पर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में कोहरे और कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है। बात दे कि कल दोपहर को धुप देखने को मिली जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

तापमान में 3 डिग्री बढ़ोत्तरी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में भी मौसम बदल सकता है और ठंड लौट सकती है। आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular