Delhi

Delhi Weather Update: दिल्ली में छाया बादल, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में कई दिनों से अच्छी बारिश न होने से तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 29 जून से दिल्ली में ठीकठाक बारिश नहीं हुई है। दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई लेकिन यह ऐसी बारिश नहीं थी जिससे लोगों को राहत मिल सके। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 से 13 जुलाई तक बारिश देखने को मिल सकती है।

जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शाम को बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में 13 जुलाई 2024 तक तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.8 दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। आईएमडी के अनुसार, रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।

ये भी पढ़े: Delhi Crime: निहाल विहार में दो हथियारबंद हमलावरों ने अफ्रीकी व्यक्ति की गोली मारकर…

रविवार को कैसा रहा मौसम

रविवार को सुबह ज्यादातर इलाकों में हल्के बादल छाए रहे। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तेज धूप निकली। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। रविवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली में आर्द्रता 60 फीसदी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को AQI 56 रहा, जो संतोषजनक माना जाता है।

ये भी पढ़े: Delhi Air Polution: दिल्ली में सांस लेना हुआ आसान, शहर में साल का सबसे…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago