Delhi

Delhi Weather: दिल्ली- NCR में पलटी मार रही मौसम, जानिए आज कैसा रहेगा वेदर

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम को इस सीजन का पहला तेज तूफान आया। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कल शाम अचानक हुई तेज बारिश ने लोगों को खुश कर दिया। तूफान के दौरान हवाओं की रफ्तार पालम में 47 किलोमीटर प्रति घंटा और सफदरजंग में 28 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तापमान भी काफी ज्यादा था। रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि अगले पांच दिनों तक पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान और बारिश की कोई संभावना नहीं है। बुधवार को हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। बुधवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। 25 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। 26 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। 27 और 28 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2024: श्रीराम ने क्यों दिया था हनुमान जी को मृत्युदंड? जानिए इस…

भीषण गर्मी के बीच होगी वोटिंग

एनसीआर के कई शहरों में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, मेरठ आदि में वोटिंग होगी। इस सीजन में अभी तक इनमें से किसी भी शहर का तापमान 40 डिग्री को नहीं छू पाया है। 26 अप्रैल को इन सभी जगहों पर तापमान 40 या 41 के आसपास रहने की संभावना है। अप्रैल के आखिर और मई की शुरुआत में कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ेगी। मई के पहले हफ्ते में कई हिस्सों में लू चलने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें: Swine Flu: दिल्ली- NCR में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, अब…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago