Delhi

Delhi : दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 3 घायल, जानिए क्या है मामला

India News(इंडिया न्यूज़),Delhi: राजधानी दिल्ली के खिचरीपुर इलाके में रविवार (12 फरवरी) को चोरी के इरादे से एक घर में घुसे 4 लड़कों को भीड़ ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने चारों लड़कों की जमकर पिटाई की। भीड़ ने इन्हें इतना पीटा कि एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए।

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस के मुताबिक, रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को एक पीसीआर कॉल मिली। इसमें जानकारी दी गई कि लोगों ने चार युवकों को पकड़ लिया है। चारों एक मकान में कथित तौर पर चोरी का प्रयास कर रहे थे। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उसने भयानक मंजर देखा। कॉल करने वाले की पहचान विनोद के रूप में हुई, जब पुलिस पहुंची तो वह घटनास्थल पर मौजूद था। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि चोरी के संदेह में पीड़ित और 3 अन्य लोगों पर लोगों ने हमला किया था।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मृत युवक की पहचान राज सिंह के बेटे साहिल (25) के रूप में हुई है, जिसे झगड़े के दौरान घातक चोटें आईं। उसके डेड बॉडी पर चाकू के दो घाव पाए गए और एलबीएस अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित करार दिया गया। बाकी तीन अन्य युवकों एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ, पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 302 (हत्या), 323 (चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आगे की जांच जारी है।

3 लोग गिरफ्तार

वहीँ, पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर तीन व्यक्तियों – विपुल, आदित्य और अतुल को गिरफ्तार किया है और दो अन्य, करण और अल्ताफ की तलाश कर रही है, जो इस घटना से जुड़े हैं।

ये भी पढ़े:
Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago