होम / Farmers Protest Live: दिल्ली में 12 मार्च तक धारा-144, किसान मार्च के कारण सारे बॉर्डर सील

Farmers Protest Live: दिल्ली में 12 मार्च तक धारा-144, किसान मार्च के कारण सारे बॉर्डर सील

• LAST UPDATED : February 12, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),Delhi : किसान आंदोलन 2.0 के लिए किसानों ने एक बार फिर कमर कस ली है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों से किसान दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं। बता दें, किसानों के इस आंदोलन को ‘चलो दिल्ली’ मार्च नाम दिया गया है। हालांकि, इस आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा शामिल नहीं है। यह कुछ किसान संगठनों का प्रदर्शन है। फिर भी किसानों की तैयारियों को देखते हुए पुलिस कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है।

एहतियातन, किसान आंदोलन को देखते हुए पूरी दिल्ली में 12 फरवरी से 12 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी गई है। बता दें, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने यह आदेश दिए हैं। पुलिस ने हालत के मद्देनजर रिवर बेड पर ट्रेंच खोद दी है। वहीं, शंभू बॉर्डर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

04: 00 PM 12/Feb/2024

दिल्ली में रैली या जूलूस निकालने पर पूरी तरह रोक

दिल्ली में किसानों के कूच से पहले धारा-144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्न संजय अरोड़ा ने आदेश दिए हैं कि राजधानी में किसी भी रैली या जुलूस निकालने और सड़कों एवं मार्गों को अवरुद्ध करने पर रोक है। किसानों की ट्रैक्टर रैलियों पर भी प्रतिबंध है।

03: 00 PM 12/Feb/2024

किसान नेता जगजीत दल्लेवाल ने लगाया आरोप

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली चलो मार्च का समर्थन करने के लिए कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आ रहे कई किसानों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एकतरफ केंद्र हमसे बात करने के लिए तैयार है तो वहीं, दूसरी ओर हमारे किसान नेताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है। उन्होंने किसानों की रिहाई की मांग की है।

02: 48 PM 12/Feb/2024

किसानों के लिए गृह मंत्री अनिल विज ने कही ये बात

मालूम हो, किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों के लिए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अपने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें जो करना पड़ेगा, वह हम करेंगें। बातचीत से बडे़-बड़े मसले हल हो जाते हैं और यह मसला भी हल हो जाएगा।

दिल्ली के बॉर्डरों पर पुलिस की तैयारी

मिली रिपोर्ट के अनुसार, किसान मार्च को देखते हुए दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सड़कों को बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए हैं। किसानों के कूच से पहले दिल्ली के बॉर्डरों पर बैरिकेडिंग और धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही, मुख्य सड़कों को कीलों, सीमेंट की दीवारों और बैरिकेड्स से ब्लॉक किया गया है।

दिल्ली में धारा 144 लागू, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

किसानों के वर्ष 2020 जैसा आंदोलन खड़ा होने के गंभीर इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गई है। पूर्वानुमान के मद्देनजर पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहाँ 4 से ज्यादा लोगों को एक साथ एकत्रित होने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और जो छुट्टियों पर हैं उन्हें वापस बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में इन चीजों के साथ प्रवेश पर रोक

इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर, ट्रॉली, बस, ट्रक्स, कमर्शियल व्हीकल, घोड़े के साथ दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इनके अलावा हथियार, तलवार, त्रिशूल, लाठी या रॉड के साथ दिल्ली में प्रवेश को बैन किया गया है। वहीँ, हंगामा करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर यातायात बाधित होने की स्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को डेराबस्सी, बरवाला/रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री/पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली जाने की सलाह दी गई है। वहीँ, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री करनाल, इंद्री/पिपली, यमुनानगर, पंचकूला होते हुए अथवा कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, बरवाला, रामगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य पर पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox