Delhi

Fire in Narela Factory: गैस लीक से नरेला फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 6 घायल

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Fire in Narela Factory: दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक दाल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन लोगों के जलकर मरने की खबर है। इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक दाल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दिल्ली फायर सर्विस के दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

जांच में जुटी पुलिस (Fire in Narela Factory)

दिल्ली पुलिस का कहना है, इस घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में IPC की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच भी जारी है। इससे पहले, आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर अफरातफरी के बीच अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फैक्ट्री के मजदूर मदद के लिए चिल्ला भी रहे थे। इसी बीच लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। फैक्ट्री में चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है।


ये भी पढ़े: Water Crisis: देशभर में जल आपूर्ति संकट गहराता जा रहा है, दक्षिणी राज्यों की…

एक दिन पहले जारी हुआ था यह आदेश

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इन घटनाओं को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा उपायों पर जोर देने का निर्देश जारी किया था। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश में हर हाल में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा गया था।

‘गैस लीक होने से लगी आग’

शुरुआती जांच के मुताबिक, फैक्ट्री में गैस बर्नर पर कच्चे मूंग को भूना जा रहा था। इसी दौरान पाइपलाइन से गैस लीक होने के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और फैक्ट्री में धमाका हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े: Narendra Modi Speech: तीसरे टर्म में भी उसी रफ्तार के साथ काम करेंगे…राष्‍ट्रपति से…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago