होम / H5N1: इंसानों में बर्ड फ्लू का दूसरा मामला आया, जानिए कैसे फैलता है!

H5N1: इंसानों में बर्ड फ्लू का दूसरा मामला आया, जानिए कैसे फैलता है!

• LAST UPDATED : April 6, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज), H5N1: अमेरिका में बर्ड फ्लू के दूसरे मामले की पुष्टि। इस बात से हेल्थ विशेषज्ञों की चिंता और भी ज़ादा बढ़ गयी हैं। सूत्रों के मुताबिक टेक्सास राज्य के अधिकारियों ने बताया है कि एक व्यक्ति संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने के कारण बर्ड फ्लू का शिकार हो गया है। अमेरिकी एग्रीकल्चर विभाग के अनुसार, पांच राज्यों में र्ड फ्लू का प्रकोप देखा गया है| ये पाँच राज्ये हैं, इडाहो, कैनसस, मिशिगन, न्यू मैक्सिको, और टेक्सास।

सूत्रों के अनुसार, एक डेयरी कर्मचारी को एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित पाया गया है। यह एक बढ़ते वायरस का संकेत हैं। इस मामले के साथ ही अमेरिका में बर्ड फ्लू का दूसरा मामला सामने आया है, जो कि पहला मामला साल 2022 में कोलोराडो में रिपोर्ट किया गया था। इस बात से विशेषज्ञ बहुत ज़ादा परेशान हैं।

H5N1: बर्ड फ्लू  के खतरे के साथ, जानिए इसके लक्षण!

बर्ड फ्लू एक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से पक्षियों में पाई जाती है, लेकिन कई मामलों में यह मानवों को भी प्रभावित कर सकती है। इसके लक्षण अन्य फ्लू के लक्षणों जैसे खांसी, शरीर में दर्द, और बुखार होते हैं, जिसमें से कुछ गंभीर हो सकते हैं।यह बीमारी कुछ लोगो के लिए जानलेवा भी हो सकती हैं| वैज्ञानिकों के अनुसार,  H5N1 इंसानों में आसानी से नहीं फैलता है, लेकिन यह एक महामारी का कारण बनने की संभावना है।

जानिए कैसे फैलता है बर्ड फ्लू 

  • बर्ड फ्लू H5N1 मुख्य रूप से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से फैलता है।
  • इंसानों में इसके ज्यादातर मामले किसी व्यक्ति के बीमार या मृत संक्रमित जानवरों के असुरक्षित संपर्क में आने के बाद सामने आए हैं।

बर्ड फ्लू के खतरे को कम करने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, अच्छे ह्याइजीन की अनुसंधान करना और संक्रमित पक्षियों से संपर्क से बचना आवश्यक है। वर्तमान में, मानवों के लिए बर्ड फ्लू का कोई टीका उपलब्ध नहीं है, लेकिन वैक्सीन निर्माता इस पर नजर बनाए रख रहे हैं। और अगर इसके केसेस ज़ादा दिखाई देते हैं तो जरूरत पड़ने पर इसे विकसित करने के लिए तैयार हैं।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox