Monday, May 20, 2024
HomeDelhiHoli 2024: बनारस, मथुरा, वृन्दावन और पुष्कर! जानें कहां और कितना आएगा...

Holi 2024: बनारस, मथुरा, वृन्दावन और पुष्कर! जानें कहां और कितना आएगा होली देखने का खर्च?

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Holi 2024: होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस त्योहार का बहुत से लोग इंतजार कर रहे हैं। यह त्यौहार बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। अगर आप भी पिछले कई सालों से घर पर ही होली मनाते आ रहे हैं और इस बार कुछ नया करना चाहते हैं तो आप कुछ बेहतरीन जगहों पर जा सकते हैं जहां होली का त्योहार कुछ खास तरीकों से मनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि इन मशहूर जगहों पर होली मनाने का कितना खर्च आता है।

मथुरा-वृंदावन की होली

वृन्दावन मथुरा की होली काफी प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से लोग होली मनाने आते हैं। आप दो से तीन दिन में मथुरा और बरसाना के मंदिरों और पर्यटन स्थलों को आसानी से देख सकते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से मथुरा तक का सफर सिर्फ दो घंटे का है। दिल्ली से आप कार या बस से मथुरा जा सकते हैं। आप दिल्ली से मथुरा तक बस से 200 रुपये में जा सकते हैं। आपको किसी अच्छे होटल में 500 रुपये से 3000 रुपये में कमरा मिल सकता है। आपको खाने पर 500 से 1000 रुपये खर्च करने होंगे। मथुरा-वृंदावन घूमने के लिए आप स्थानीय टैक्सी या ई-रिक्शा किराए पर ले सकते हैं। महज 300 से 500 रुपये के बीच ई-रिक्शा चालक आपको यहां के 5 से 6 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करा देते हैं। 4-5 हजार रुपये में आप 3-4 खर्च कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: Rangbhari Ekadashi 2024 Date: किस दिन होगा रंगभरी एकादशी? यहां क्लिक…

काशी होली

काशी की मसान होली बहुत प्रसिद्ध है। यहां श्मशान की राख से मसान होली खेली जाती है। मसान होली देवों के देव महादेव को समर्पित है। यह एक प्राचीन परंपरा है जो 18वीं शताब्दी से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि भोलेनाथ को शव अत्यंत प्रिय हैं। पुराणों के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन ही भगवान शिव माता पार्वती को विवाह के बाद काशी लाए थे। देवी पार्वती के आगमन के उत्सव के रूप में शिवगण मृत शरीर को जलाकर होली खेलते थे। मसान होली को मृत्यु पर विजय का प्रतीक माना जाता है।

मसान होली का वर्णन शिवपुराण और दुर्गा सप्तशती में भी है। होटल या आवास दरें आपके बजट के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। यहां आपको 300 से 600 रुपये में आसानी से हॉस्टल मिल जाएगा। यहां कई रेस्टोरेंट और खाने की जगहें हैं, आप रोजाना 500-700 रुपये में आराम से खाना खा सकते हैं। दिल्ली से आप 500-1500 रुपये में आसानी से काशी पहुंच सकते हैं। काशी में रहना और खाना सस्ता है, आप यहां 5 हजार रुपये में 3-4 दिन रह सकते हैं।

पुष्कर की होली

राजस्थान का एक छोटा सा गांव पुष्कर अपनी संस्कृति के अलावा होली के लिए भी मशहूर है। हर साल होली के दिन यहां देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। यहां मुख्य कार्यक्रम वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर आयोजित किये जाते हैं। दिल्ली से पुष्कर की दूरी 471 किलोमीटर है। अगर आप कैब से जा रहे हैं या अपनी कार खुद चला रहे हैं तो आपको करीब 8 घंटे का सफर करना होगा। अजमेर और पुष्कर में भी रेलवे स्टेशन हैं, जहां ट्रेन का किराया लगभग 500 रुपये से 1500 रुपये होगा। आप यहां प्रतिदिन 500-100 रुपये में खाना खा सकते हैं। आप यहां 5-7 हजार रुपये में 3-4 दिन आराम से रह सकते हैं।

ये भी पढ़े: http://Yodha Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular