होम / Holi 2024: दिल्ली में इन 5 जगहों पर खेली जाती है बेस्ट होली, दोगुना हो जाएगा मजा

Holi 2024: दिल्ली में इन 5 जगहों पर खेली जाती है बेस्ट होली, दोगुना हो जाएगा मजा

• LAST UPDATED : March 16, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Holi 2024: होली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बार होली 25 मार्च को है। बाजारों में होली के रंग और पिचकारियां आ चुकी है से सज गए हैं। वहीं, मिठाई की दुकानों पर गुझिया और पापड़ भी मिलने लगे हैं। ऐसे में जो लोग ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलने के कारण घर नहीं जा पा रहे हैं, वे दिल्ली में ही होली मना सकते हैं। इस आर्टिकल के द्वारा हम दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां NCR की सबसे अच्छी होली खेली जाती है।

दिल्ली में सबसे अच्छी होली कहां होती है?

शेरेटन नई दिल्ली, एयरपोर्ट हाईवे के पास, यहां 25 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होली खेली जाएगी। यहां आपको लाइव ढोल टीम, भांगड़ा डांस ग्रुप, रेन डांस सेटअप और डीजे ग्रुप के साथ होली खेलने का मौका मिलेगा। यहां आपको खाने की सुविधा भी मिलेगी।

यह 25 मार्च 2024 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। इस साल यहां हॉलीवुड म्यूजिक फेस्टिवल सीजन 9 का आयोजन होने जा रहा है। होली का यह त्योहार हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सर्वोत्तम है।

ये भी पढ़े: Jobs 2024:  दिल्ली में कई पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आज ही करें अप्लाई

23 मार्च 2024 को दिल्ली के महावीर एन्क्लेव में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां आप दोस्तों और परिवार के साथ जुड़ सकते हैं। ये प्रोग्राम शाम के 4 बजे से लेकर 10 बजे तक होने वाला है।

आप 25 मार्च को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होली खेलने जा सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते हैं और डीजे पर डांस भी कर सकते हैं।

शहीद जीत सिंह मार्ग, ब्लॉक सी, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली। आप यहां होली खेलने जा सकते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ यहां जाने का प्लान बना रहे हैं। खुले आसमान के नीचे डीजे की धुन पर रंगों के साथ दोस्तों के साथ होली मनाएं। साथ में डांस कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: Delhi News: दिल्ली के इन कॉलोनियों को मिलेगा नया रूप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox