Friday, July 5, 2024
HomeDelhiIPL 2024: दिल्ली की टीम को बड़ा झटका, खिलाड‍़ी ने खेलने से...

IPL 2024: दिल्ली की टीम को बड़ा झटका, खिलाड‍़ी ने खेलने से किया मना

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), IPL 2024: आईपीएल 2024 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा है। हैरी ब्रूक ने इस सीजन में खेलने से इनकार कर दिया है। ब्रूक ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। अब दिल्ली कैपिटल्स ब्रूक की जगह लेने के लिए नए खिलाड़ी की तलाश कर रही है। दिल्ली ने नीलामी में ब्रूक को 4 करोड़ रुपये में खरीदा है।

हैरी ब्रूक ने खेलने से किया इनकार

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को भी टीम में शामिल किया था। लेकिन ब्रूक ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अब IPL 2024 में नहीं खेलने का फैसला किया है। ब्रूक का आईपीएल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं और इस दौरान 190 रन बनाए हैं। ब्रूक आईपीएल में एक शतक भी लगा चुके हैं। वह पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे।

दोगुनी रकम देकर खरीदा था

ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में दोगुनी रकम देकर खरीदा था। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। लेकिन दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिल्ली अब ब्रुक की जगह लेने के लिए नए खिलाड़ी की तलाश कर रही है। ब्रूक का ओवरऑल टी20 प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 127 मैचों में 3032 विकेट लिए हैं। ब्रूक ने टूर्नामेंट में 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर नाबाद 105 रन रहा है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular