Monday, May 20, 2024
HomeBreaking NewsLeopard in Delhi: सावधान, दिल्ली में यहां खूला घूम रहा तेंदुआ, कई...

Leopard in Delhi: सावधान, दिल्ली में यहां खूला घूम रहा तेंदुआ, कई लोगों पर किया हमला

India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Leopard in Delhi: दिल्ली के बुराड़ी इलाके के पास तेंदुआ देखा गया। ये तेंदुआ जगतपुर गांव में घुसा आया। इस दौरान तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। इस घटना की सूचना गांव वालों ने वन विभाग को दी। जिसके बाद खबर मिलते ही वन विभाग की टीम वहां मौके पर पहुंची। तेंदुए को घर के अंदर बंद कर दिया गया है। इस घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए है और घर से बाहर कम ही निकल रहे है।

Leopard in Delhi: गांव के लोगों पर किया हमला

तेंदुए (Leopard) ने गांव के कई लोगों पर हमला भी कर दिया। इस घटना में जगतपुर गांव के कुछ लोगों को घायल कर दिया। घायलों का उपचार चल रहा है। बता दे कि तेंदुए को वन विभाग की टीम ने गांव के घर के एक कमरे में कैद कर दिया है। जिससे ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।

वन विभाग की टीम मौके पर

इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम जगतपुर गांव में मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अपनी सूझबूझ से तेंदुए को रूम में कैद कर दिया। जिससे सभी ने राहत की सास ली।

ये भी पढ़े: Crime: लड़के लड़कियों की ज़िंदगी से ये कैसा खेल, दिल्ली पुलिस 4 लोगों को…

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular