Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiLok Sabha Election 2024: 2019 के बाद कितने बढ़े वोटर, अभी देश...

Lok Sabha Election 2024: 2019 के बाद कितने बढ़े वोटर, अभी देश में कितने पुरुष और महिला वोटर; जानें पूरी डिटेल

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव 2024 के तारिखों का ऐलान हो गया है। एक बार फिर मतदाताओं के पास अपने वोट की ताकत दिखाने का मौका मिल गया है। क्योंकि मतदाता ही तो हैं तो जिनक ऊपर भविष्य निर्धारित रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि , भारत के मतदाताओं की संख्या पूरे यूरोपी की कुल आबादी से भी अधिक है। आंकड़ों की बात करें तो, पूरे यूरोप की आबादी 74 करोड़ से भी अधिक है।

भारत में मतदाताओं के क्या कहते आंकड़ें?

चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत में कुल मतदाताओं की संख्या 97 करोड़ है, जो अपने मतों का इस्तेमाल कर देश की सरकार खुद चुनती है। वहीं साल 2019 के आंकड़ों की बात करें तो,
2019 में देश में मतदाताओं की संख्या 89 करोड़ 78 लाख (89,78,11,627) से अधिक थी।

Also Read: Delhi: दिल्ली के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए खुशखबरी! CM केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

कितने पुरुष-महिला और फर्स्ट टाइम वोटर?

चुनाव आयोग ने शनिवार यानी 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा की । जिसमें जानकारी दी गई कि, इस बार 97 करोड़ कुल मतादाओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है और पुरुष मतदाओं 49.7 करोड़ हैं वहीं, पहली बार वोट डालने जा रहे मतदाताओं की संख्या 1.82 करोड़ है।

चुनाव आयोग ने कहा कि, लोकसभा चुनाव 2024 में 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे।

Also Read: Excise Policy Case: CM केजरीवाल को जमानत मिलने पर बोली AAP नेता- ‘ED का…

2019 में कितने वोटर्स थे?

वैसे तो चुनाव आयोग और भारत सरकार समय-समय पर मतदाताओं को जागरूक करने और चुनावों में उनकी पूरी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रम कराती रहती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान 67% रहा था जोकि अब तक का सबसे अधिक वोटिंग परसेंटेंज है। 2019 के आम चुनाव में महिला मतदाताओं की अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी रही थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी मतदाताओं की अच्छी भागीदारी की उम्मीद है।

Also Read: Excise Policy Case: CM केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular