Monday, July 8, 2024
HomeDelhiLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक वोटिंग का बनेगा रिकॉर्ड,...

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक वोटिंग का बनेगा रिकॉर्ड, जानें क्या कहते है आकड़े

India News(इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: देश में आगामी लोकसभा चुनाव विश्व में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला चुनाव बनकर रिकार्ड बनाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नतीजे बताते हैं कि छह फीसदी नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें महिलाओं की हिस्सेदारी अधिक है। देश की कुल आबादी का 66.76 प्रतिशत वोट देने वाले युवा हैं।

आंकड़ों से सामने आई ये बात (Lok Sabha Election 2024)

आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 18 से 29 साल की उम्र के दो करोड़ नए मतदाताओं ने पंजीकरण कराया है। देश में कुल मतदाताओं का ग्राफ 96.88 करोड़ तक पहुंच गया है, जो 2019 के आम चुनाव के बाद से छह प्रतिशत की वृद्धि की पुष्टि करता है। मतदाता सूची के 2024 के तहत महिलाओं ने पुरुषों पर बाजी मारी है।

एसएसआर 2024 के अनुसार, 2.63 करोड़ नए मतदाताओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें 1.41 करोड़ महिला मतदाता हैं। जबकि इनमें पुरुष मतदाताओं की हिस्सेदारी 1.22 करोड़ है। मतदाताओं का लिंग अनुपात भी 2023 में 940 था, जो 2024 में बढ़कर 948 हो गया है। यानी 1000 पुरुषों के मुकाबले 948 महिला मतदाता हैं। 2019 में यह लिंगानुपात 928 था। दिव्यांगों की भागीदारी 88.35 लाख रही है। आयोग ने घर-घर जाकर डेटा इकट्ठा करने के बाद 1 करोड़ 65 लाख 76 हजार 654 मतदाताओं के नाम या तो सूची से हटा दिए हैं या शिफ्ट कर दिए हैं।

8 फरवरी 2024 तक देश में कुल 96.88 लाख 21 हजार 926 मतदाता हैं। इनमें से 49 करोड़ 72 लाख 31 हजार 994 पुरुष हैं। महिलाओं की संख्या 47 करोड़ 15 लाख 41 हजार 888 है। जबकि 48,044 थर्ड जेंडर वर्ग के मतदाता हैं। यहां 88 लाख 35 हजार 449 लोग दिव्यांग हैं। आयोग के मुताबिक, 80 साल से ज्यादा उम्र के 1 करोड़ 85 लाख 92 हजार 918 मतदाता हैं। इनमें 100 साल से ज्यादा उम्र के 2 लाख 38 हजार 791 लोग भी हैं।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular