Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiPolice Cooling Jacket: भीषण गर्मी के बीच जैकेट रखेगी पुलिसवालों को ठंडा,...

Police Cooling Jacket: भीषण गर्मी के बीच जैकेट रखेगी पुलिसवालों को ठंडा, इसे पहन ड्यूटी कर रहे जवान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Police Cooling Jacket: हरियाणा में चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस दौरान, गुरुग्राम में पुलिस के जवानों के लिए एक विशेष जैकेट लॉन्च की गई है, जो उन्हें इस तपती गर्मी में कूल-कूल फील कराएगी। इस जैकेट को खास तौर पर भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी पर रहने वाले पुलिस जवानों के लिए तैयार किया गया है।

Police Cooling Jacket: जवानों को मिली ये जैकेट

गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस के जवानों को एक नई कूलिंग जैकेट दी गई है। इन जैकेट्स को पहनकर वे अपनी ड्यूटी अदा कर रहे हैं, जो उन्हें चिलचिलाती गर्मी से बचाती है। गुरुग्राम ट्रैफिक एसीपी सुखबीर सिंह ने बताया कि ये जैकेट्स गर्मी के दौरान जवानों को आराम प्रदान करने के लिए दी गई हैं।

बढ़ रही गर्मी

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने घोषणा की है कि इन दिनों तापमान 45 डिग्री से अधिक हो सकता है और लू की समस्या भी हो सकती है। यहां तक कि मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। गर्मी के बीच 20 जून से राहत की उम्मीद है, जब प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

जानिए मौसम का हाल

दिल्ली में भीषण गर्मी का दबदबा जारी है और इसके साथ ही रातें भी अपनी गर्मी से प्रभावित हो रही हैं। गुरुवार रात को इस मौसम का सबसे गर्म दिन माना गया। शुक्रवार के दिन भी चिलचिलाती धूप और लू की मार बनी रही। दिन के बाद बादलों की उपस्थिति से कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी देखने को मिली। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान ऑरेंज अलर्ट स्तर पर 44.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान भी दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर भी 21 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक रहा।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular