Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया दिल्ली मेट्रो से सफर, छात्रों से की...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया दिल्ली मेट्रो से सफर, छात्रों से की बातचीत, देखें Video

India News (इंडिया न्यूज), Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार (7 फरवरी) को दिल्ली मेट्रो की सवारी की।येलो लाइन के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से राष्ट्रपति ने अपना सफर शुरू किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने स्कूली छात्रों से बातचीत की।

समाचार एजेंसी ANI की ओर से जारी वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीली साड़ी और मस्टर्ड कलर की स्वेटर पहने नजर आईं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य शहरवासियों के दैनिक अनुभवों से जुड़ना था। बता दें, राष्ट्रपति की यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में सवारी के दौरान उनके आस-पास दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के कई अधिकारी दिख रहे हैं, जो उन्हें मेट्रो के संचालन को लेकर जानकारी दे रहे हैं।मालूम हो, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार दिल्ली मेट्रो का सफर कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आमजनों के अनुभवों को महसूस किया साथ ही दिल्ली मेट्रो के संचालन की जानकारी ली थी।

ये भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular